India Water Portal
योजना (उपक्रम) अभ्यास (Project Study )
वर्तमान सुवर्ण जल कार्यक्रम का अभ्यास
 
आप देख सकते हैं कि इस अद्वितीय प्रारंभिक कार्यक्रम में पब्लिक-प्राइवेट साझिदार कितनी बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कर्नाटक के सभी जिलों के 23,000 पाठशालाओं में वर्षाजल संग्रहण! NGO के साथ मिलकर 8 जिलों में किए गए मूलभूत सर्वेक्षण से प्राप्त डाटा। फोटो, आलेख, सर्वेक्षण अनुमान आदि सभी जानकारी एकत्रित करके आनलाइन उपलब्ध कराई गई है।
 
 

GIS द्वारा सक्रिय पृष्ठ पर जाकर सुवर्ण जल कार्यक्रम के अंतर्गत आनेवाले स्कूलों के नाम खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आलेख ढूँढ़ें
तकनिक (Technology )
बड़ी योजनाओं के व्यवस्थापन में, जिसमें कई विभिन्न प्रकार के स्टेकहोल्डर्स का समावेश होता हों, तकनिक एक बहुत ही शक्तिशाली साधन साबित हो सकता है। इसका उपयोग योजना से संबंधित डाटा का विशिष्टिकरण, एकत्रिकरण, एवं विश्लेषण करने के लिए किया जा सकता है। इस तरह से प्राप्त की गई जानकारी को सरल रुप में प्रस्तुत किया जा सकता है और सभी स्टेकहोल्डर्स को इंटरनेट पर उपलब्ध कराया जा सकता है ताकि इस जानकारी के आदान-प्रदान से पारदर्शकता एवं कार्यक्षमता का विश्वास दिलाया जा सके। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है, सुवर्ण जल नाम के बड़े सरकारी स्कूली योजना में किया गया तकनिक का सफल प्रयोग। जमीन से प्राप्त डाटा को नक़्शे, टेबल्स एवं आलोखों के जरिए प्रस्तुत किया गया है, जो कि हर एक स्कूल के स्पष्ट एवं सूक्ष्मतम व्यू के साथ-साथ जिले का विस्तारित (सम्पूर्ण) व्यू भी दिखाता है।
सुवर्ण जल के बारे में (About Suvarna Jala):
कर्नाटक सरकार के रुरल डेवलपमेंट पंचायत राज (RDPR) विभाग ने, पूरे राज्य के 23,683 पाठशालाओं में रुफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग, जिसे सुवर्ण जल के नाम से जाना जाता है, कार्यक्रम कार्यन्वित किया है। इस उपक्रम का उद्देश जिन क्षेत्रों में पानी की कमी है तथा पानी का दर्जा ठीक नही हैं ऐसे क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को जीवनावश्यक विकल्प के रुप में पीने का सुरक्षित पानी उपलब्ध कराना है।
उपक्रम की जानकारी (Program Details )
इस उपक्रम के अंतर्गत पाठशाला के अंदर 5000-10,000 लिटर क्षमता का टैंक, जिसमें गटर, पाइप एवं फिल्टर्स प्रणाली जुड़ी हो, का निर्माण किया जाता है ताकि बारीश का पानी इकठ्ठा करके उसे इस टैंक में जमा किया जा सके। अनुमान है कि RDPR विभाग को इस उपक्रम के लिए लगभग 74 करोड रुपयों का खर्चा उठाना पड़ेगा। प्रणाली के निर्माण का काम जिला स्तरिय दल, जैसे कि निर्मिती केंद्र, राजीव गांधी रुरल हाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड या फिर इंजीनियरिंग विभाग करेगा, पाठशाला के स्तर पर इस प्रणाली को कार्यरत रखने एवं उसका नियंत्रण करने का काम स्कूल डेवलपमेंट एंड मानिटरिंग कौन्सिल (SDMCs) करेगा।
साझिदारी (The Partnership)
अर्घ्यम ने RDPR विभाग को सुवर्ण जल योजना में शामिल होने की दृढ इच्छा दिखाई है तथा विभाग ने इस कल्पना का स्वागत भी किया है। इस पब्लिक-कम्युनिटि साझीदारी में, अर्घ्यम वर्षाजल संग्रहण के विशेषज्ञों एवं NGO का एक नेटवर्क उपलब्ध कराएगा जो कि क्षमता निर्माण का तथा RDPR विभाग द्वारा आरेखित एवं कार्यन्वित किए गए कार्यक्रम का नियंत्रण करने का कार्य करेंगे। सुवर्ण जल अभियान राज्य के सभी 27 जिलों में कार्यन्वित हो चुका है, अर्घ्यम निम्नलिखित 8 जिलों में अपना नियोजित काम कर रहा है। मैसुर, चामराजनगर, चित्रदुर्ग, दावनगिरी, धारवाड, तुमकुर, गदक और रायचूर
 
कार्यक्रम (Activities )
हमारा उद्देश प्रत्येक जिले में समर्पित NGO/लोगों का एक नेटवर्क विकसित करना है, जो कि हर पाठशाला में RWH कार्यक्रम का नियंत्रण करने, (hand-hold) तथा अच्छे कार्यान्वयन में सहायता करेंगे। इस नेटवर्क के कुछ कार्य इस प्रकार होंगेः
 
  • वर्तमान परिस्थिति, आवश्यकताएँ, क्षमता एवं जमीन की स्थिति आदि का अभ्यास करने के लिए कार्यक्रम में हिस्सा लेनेवाले हर पाठशाला में मूलभूत सर्वेक्षण करना। 
  • जल एवं मैला-पानी प्रणाली के प्रारुप बनाना;
  • स्थानिय स्तर पर इस कार्यक्रम के लिए क्षमता निर्माण करना, प्रशिक्षण देना, तथा उसका नियंत्रण करना
  • सर्वेक्षण डाटा (The Survey Data )
    सबसे पहले 8 जिलों के 3505 पाठशालाओं में मूलभूत सर्वेक्षण किया गया। इस विभाग में इस पर आधारित डाटा- नक़्शे, चित्र एवं आलेखों समेत- इस्तेमाल मे आसान इंटरफेस के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसे पोर्टल पर डालने से इस योजना में शामिल जिला-सरकारी अधिकारियों से लेकर ग्राम पंचायत सभासदों तक, NGO से लेकर राज्य के शासन अधिकारियों तक के सभी स्टेकहोल्डर्स इस अभियान में हिस्सा लेनेवाले सभी पाठशालाओं के बारे में एकसाथ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
     
    The Partners:

     

    जिले का नाम कुल पाठशाला साझिदार NGO सभासद
    रायचुर 790 प्रेरना, समूह, जन सहयोग, ग्रामिण सदन 40
    गदक 353 BIRD-K, KVK, SLIGS 18
    धारवाड 455 BIRD-K, परिवारथाना 23
    दावनगिरी 754 प्रेरना पाडे 38
    चित्रदुर्ग 701 प्रेरना पाडे 35
    चामराजनगर 417 CART, MYRADA, वर्ल्ड वीजन 21
    मैसुर 524 स्नेहा, DEED, मुंडुवारिका शिक्षण केंद्र, स्फुर्ति केंद्र, MYRADA, एनरिच 26
    तुमकुर 1384 BIRD-K, तुमकुर साइन्स सेंटर 69
    कुल 5378 270
     
    अर्घ्यम्‌
    मुखपृष्ट  |  हमारे विषय में  |  प्रतिपुष्टि